Army GD - Exam Important Dates, Eligibility Criteria, Exam Pattern, Exam Syllabus - 2021

इंडियन आर्मी -2021, चयन प्रक्रिया, आयु एवं शैक्षणिक योग्यता, एग्जाम पैटर्न और सिलेबस
- देश की रक्षा के लिए इंडियन आर्मी हमेशा तैयार रहती है, यह इंडियन आर्म्ड फोर्सेज का एक एहम हिस्सा है:-
- इस आर्म्ड फोर्सेज में इंडियन आर्मी, एयरफोर्स, इंडियन नेवी, इंडियन कोस्ट गार्ड आते हैं, जानें इंडियन आर्मी से जुड़े कुछ तथ्य:
- 1776 में कोलकाता में ईस्ट इंडिया कम्पनी की सरकार के दौरान इंडियन आर्मी का गठन हुआ था I
- समुद्र के 5000 मीटर उपर स्थित शियाचिन ग्लेशियर विश्व की सबसे ऊँची युद्ध भूमि है, इस पर इंडियन आर्मी का कब्जा है I
- हिमालय के द्रास और सुरु नदियों के बीच स्थित बेली ब्रिज विश्व का सबसे बड़ा ब्रिज है, इसे इंडियन आर्मी ने 1982 में बनाया था I
- यूएसए और चीन के बाद इंडियन आर्मी विश्व का तीसरा सबसे बड़ा मिलिट्री कंटिजेंट है I
- इंडियन आर्मी के अंतर्गत आर्मी सामान्य ड्यूटी, आर्मी क्लर्क, आर्मी ट्रेड्समैन, आर्मी
- टेकनिकल, नर्सिंग असिस्टेंट, सेपोय फार्मा आते हैं I
आर्मी सामान्य ड्यूटी (Army GD)
आनलाइन आवेदनभर्ती के इच्छुक उम्मीदवार अपना Online Registration www.joinindianarmy.nic.in समय से अधिसूचना में दी गयी निर्धारित तिथि में अपना आवेदन करें I भर्ती रैल्ली शुरू होने के कुछ दिनों में उम्मीदवार की रजिस्टर्ड ईमेल पर एडमिट कार्ड मेल कर दिया जाता है, जिसे उमीदवार ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड कर अपना call letter प्राप्त कर सकते हैं, बिना call letter के सेना भर्ती के अभ्यार्थी को रैल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं दिया जाएगी I अभ्यार्थियों को सेना भर्ती रैली की जानकारी एवं ओनलाईन आवेदन करने की शेक्षणिक एवं शारीरिक योग्यता की जानकारी नीचे दी गयी है :-
शैक्षणिक योग्यता, आयु एवं अन्य योग्यतायें
आर्मी भर्ती सैनिक जी. डी. (सोल्जर जनरल ड्यूटी): आर्मी भर्ती सैनिक जनरल ड्यूटी के लिए शेक्षणिक योग्यता, एसएसएलसी/मेट्रिक पास एवं प्रत्येक विषय में 32 प्रतिशत और कुल योग का 45 प्रतिशत होना चाहिए, अगर अभ्यर्थी बाहरवीं उत्तीर्ण या शेक्षणिक योग्यता उससे ज्यादा है तो उपरोक्त प्रतिशत को नहीं माना जाएगा I सैनिक जी डी के लिए आयु सीमा 17 ½ - 21 वर्ष निर्धारित की गयी है I
शारीरिक फिटनेस परीक्षा (PFT)
Indian Army General Duty की चयन प्रक्रिया में शारीरिक फिटनेस टेस्ट होते हैं, जिसमे दौड़, पुल अप्स, बेल्लेंसिंग वीम और 9 फीट का गड्ढा कूदना पड़ता है, इन सब में पास होना जरूरी है क्यूंकि इनको पास करके ही कैंडिडेट को चयन प्रक्रिया में आगे जाने का मौका मिलता है I आवेदक ध्यान रखे की फिजिकल टेस्ट में मिलने वाले नंबर बहुत जरूरी होते हैं, क्यूंकि फाईनल मेरिट में फिजिकल में मिले मार्क्स भी जुड़ते हैं I यह फिजिक्ल 100 अंकों का होता है इसलिए कोशिश करें कि ज्यादा अंक प्राप्त कर सकें I
1.6 मील दौड़: - केंडीडेट को सबसे पहले 1600 मीटर दौड़ पास करनी होती है, जिसमे मैदान 400 मीटर का होता है और ट्रेक के 4 चक्कर लगाने होते हैं जिसके लिए सिर्फ 5 मिनट 45 सेकंड का समय दिया जाता है, जिसमे दो ग्रुप होते हैं, सैनिक जी डी के केंडीडेट को इसमें पास होना जरूरी होता है क्यूंकि इसको पास करके ही आगे जाने का मौका मिलता है इसलिए कोशिश करें कि एक्सीलेंट ही आये I
समय और अंक
समय (TIMING) | ग्रुप (GROUP) | दिए गये नंबर (NUMBER ALLOTTED) |
---|---|---|
5 मिनट 30 सेकंड तक | ग्रुप I | 60 अंक |
5 मिनट 30 सेकंड से 5 मिनट 45 सेकंड तक | ग्रुप II | 48 अंक |
पुल अप्स
पुल अप्स | अंक |
---|---|
10 पुल अप्स | 40 |
09 पुल अप्स | 33 |
08 पुल अप्स | 27 |
07 पुल अप्स | 21 |
06 पुल अप्स | 16 |
06 से कम | फेल |
9 फीट गड्ढा कूदना :- पुल अप और दौड़ के अलावा केंडीडेट को 9 फीट का गड्ढा कूदना होता है I इस फ्जिक्ल टेस्ट में केंडीडेट को कोई मार्क्स नहीं मिलते लेकिन यह पास करना जरूरी है I 9 फीट का गड्ढा कूदने का कोई निश्चित क्रम नहीं है इसे दौड़ के पहले या बाद, कभी भी कराया जा सकता है, लेकिन इसे पास करना अनिवार्य है क्यूंकि इसे पास करके ही आगे बढ़ा जा सकता है I
बेलेंसिंग बीम :- यह फिजिकल टेस्ट का अंतिम पडाव है I इस टेस्ट को पास करने के भी कोई नंबर नहीं मिलते लेकिन यह टेस्ट भी पास करना भी अति अनिवार्य है I इसमें युवाओं को एक पतली पपट्टी पर शरीर को बेलेंस बनाके चलना होता है जो टेढ़ी-मेढ़ी होती है I इसका भी कोई निश्चित क्रम नहीं होता है यह दौड़ के बाद कभी भी कराई जा सकती है I
इंडियन आर्मी जी ड़ी मेडिकल टेस्ट
केंडीडेट के फिजिकल टेस्ट के बाद मेडिकल टेस्ट होता है जिसमे केंडीडेट के शरीर के सारे अंगों की जाँच होती है मेडिकल फिटनेस में पास होने के बाद ही केंडीडेट को लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड दिया जाता है I यदि केंडीडेट फिटनेस टेस्ट में अनफिट पाया जाता है तो उसे एक हफ्ते के अंदर उस अनफिट अंग की जांच फिर करवानी होती है I यदि केंडीडेट उसमे फिट पाया जाता है तो उसे एडमिट कार्ड डे दिया जाता है I
लिखित परीक्षा
फिजिकल और मेडिकल में पूरी तरह पास होने के बाद केंडीडेट को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाता है यह परीक्षा मेडिकल टेस्ट के 1 या 2 महीने बाद होती हैI इसमें भी केंडीडेट का उत्तीर्ण होना बहुत अनिवार्य है, इसके बाद लिखित परीक्षा में मिले अंकों और फिजिकल में पास अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाती है, जो मेरिट में स्थान पाते हैं उन्हें फिर ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाता है I
लिखित परीक्षा में कुछ प्रमाण पत्रों जैसे रिलेशनशिप,राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों और N.C.C. प्रमाण पत्र धारकों को बोनस भी दिए जाते हैंI जो इस प्रकार हैं:-
प्रमाण पत्र | बोनस मार्क्स |
---|---|
राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी | 20 |
N.C.C. ‘A’ | 5 |
N.C.C. ‘B’ | 10 |
N.C.C. ‘C’ | 15 |
रिलेशनशिप प्रमाण पत्र | 20 |
O+ कम्प्यूटर सर्टिफिकेट | 15 |
टिप्पणी(REMARK): NCC ‘C’ प्रमाण पत्र धारकों को छूट प्राप्त है
आर्मी जी डी परीक्षा पेटर्न
देश भर में होने वाली सेना भर्तियों में युवा सबसे ज्यादा आर्मी जी डी में भाग लेते हैं, सबसे ज्यादा युवा आर्मी जी डी की ही लिखित परिक्षा देते हैं क्यूंकि इसमें सबसे ज्यादा ज्यादा पद भरे जाते हैं I आर्मी जी डी की लिखित परीक्षा नीचे दिए गये परीक्षा पेटर्न के आधार पर होती है जो इस प्रकार है:-
यह लिखित परीक्षा में चार विषयों पर आधारित होती है,जिसमे सामान्य ज्ञान (General knowledge), सामान्य विज्ञान (General science), गणित (maths) और तर्क शक्ति (reasoning) आदि से प्रश्न पूछे जाते हैं I परीक्षा में 50 प्रश्न पूछे जाते हैं जो 100 अंक के होते हैं अर्थात सही उत्तर देने पर केंडीडेट को 2 अंक मिलेंगे I इसमें 35 अंक पास अंक निर्धारित किये गये हैं I
परीक्षा पेटर्न
विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | पास अंक |
---|---|---|---|
सामान्य ज्ञान (Gk) | 15 | 30 | |
सामान्य विज्ञान (GS) | 15 | 30 | |
गणित (Maths) | 15 | 30 | 32 |
तर्क शक्ति(Reasoning) | 05 | 10 | |
कुल | 50 | 100 |
परन्तु केंडीडेट्स यह ध्यान रखें कि लिखित परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negetive marking) होगा जिसमे से प्रत्येक गलत उत्तर के 0.5 अंक काटे जायेगें I इन सभी 50 प्रश्नों को हल करने के लिए 1 घंटे तक का समय मिलता है I जिन केंडीडेट्स के पास NCC ’C’ प्रमाण पत्र होगा उन्हें परीक्षा में छूट दी जाती है अर्थात उनका चयन बिना परीक्षा के हो जाता हैI
आर्मी जी डी सिलेबस
केंडीडेट को आर्मी जी डी टेस्ट की तैयारी करने के लिए एग्जाम सिलेबस के बारे में जानना जरूरी है ताकि आप अच्छे से तैयारी कर सकें I हम आपको आर्मी जी डी सिलेबस के बारे में बतायेंगे I टेस्ट में जो टॉपिक आएंगे आपको उनमें से क्या क्या अध्ययन करना है उसकी जानकारी नीचे दी गयी है I
- सामान्य ज्ञान / General Knowledge
- जनरल साइंस मैथ्स
- रीजनिंग
- आर्मी जी डी सामान्य ज्ञान
- भारत और विश्व में महत्वपूर्ण तिथियां और लड़ाई
- भारतीय इतिहास के इतिहास और स्थल, राष्ट्रीय आंदोलन
- राष्ट्रीय पुरस्कार, वीरता पुरस्कार, नोबल पुरस्कार
- सौर प्रणाली, अंतरिक्ष अन्वेषण, और पृथ्वी
- प्रमुख चोटियों, रेगिस्तान, नदियों, झीलें और प्रसिद्ध झरने,
- भौगोलिक: सबसे बड़ा और सबसे लंबा आदि
- भौगोलिक शर्तें, आर्थिक शर्तें, खगोलीय शर्तें, कानूनी शर्तें और Misc. शर्तें
संस्था और अनुसंधान स्टेशन भारतीय सशस्त्र बल, भारतीय कस्बों, राज्यों और केंद्रों, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशनों, भारत और दुनिया के त्योहारों, भारतीय समाचार एजेंसियों और दैनिक समाचार पत्रों, आविष्कार और खोजों, महाद्वीपों और उप महाद्वीपों, पर्यावरण, धार्मिक समुदायों और प्रमुख भाषाओं, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय भाषाओं, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिनों, भारत के संविधान, पौधों और जानवरों की दुनिया, अंतरराष्ट्रीय संगठनों, पुस्तकों और लेखकों, वर्तमान मामलों, कौन, किसका आदि I
आर्मी जी डी सामान्य विज्ञान
- मानव शरीर से सम्बंधित
- खाद्य और पोषण, रोग और रोकथाम, विटामिन और उनके उपयोग
- मौलिक और दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों के आधार पर
- भारत में वैज्ञानिक और अनुसंधान संस्थान
- सामान्य विज्ञान के प्रश्न जिसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के विषय शामिल हैं
- चिकित्सा शर्तें
- वैज्ञानिक शर्तें
आर्मी जी डी गणित
- वर्ग
- आयत
- एकात्मक विधि(Unitary method))
- समय, काम और दूरी
- सरल ब्याज
- संख्या
- एलसीएम और एचसीएफ
- दशमलव, अंश
- वर्ग जड़ें(Square roots)
- प्रतिशत
- औसत
- अनुपात
- लाभ और हानि
- साझेदारी(Partnership)
- रेखाएं और कोण, चतुर्भुज, समानांतर और सर्कल
- चतुर्भुज समीकरण
- बुनियादी संचालन(Basic operations) और फेक्टराईजेशन
- समानांतर और मंडलियों (Parallelograms)के क्षेत्र और परिधि
आर्मी जी डी तर्क विचार (reasoning)
- प्रश्न तार्किक क्षमता पर आधारित होंगे जोकि 16 से 20 वर्ष के बीच आयु वर्ग के उम्मीदवार के अनुसार ही होंगे l
- श्रृंखला (Series)
- सादृश्यता (Analogy)
- ब्लड रिलेशन
- संकेत और अंकपद्त्ति (Directions and numerical ability)
- कोडिंग डीकोडिंग
- रेंकिंग और व्यवस्थीकरण
What's Your Reaction?






